प्रतापगढः मारपीट का मुकदमा दर्ज
July 24, 2026
प्रतापगढ़। मारपीट के मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। जिले में लीलापुर थाने के उप निरीक्षक सौरभ यादव ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान मारपीट की घटना में वांछित परमेश्वरपुर दूल्हेपुर निवासी कलीम उर्फ इलियास को मिश्रपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। दरोगा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये वांछित को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
.jpg)