प्रतापगढः डीएम से रास्ता दुरूस्त करवाने की मांग
July 24, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। कच्चे रास्ते से आवागमन में बनी परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मार्ग को पक्का कराने की मांग उठाई है। विकासखण्ड रामपुर संग्रामगढ़ अन्तर्गत ढिगवस अमिलिहन गांव के अखिलेश, अरूण कुमार, चमेला देवी सरोज, विमलेश सरोज, राम समुझ, अंकित, कुनाल, सुनील, सागर सरोज, लवकुश सरोज, मोहन, आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव के कच्चे मार्ग से आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में जगह जगह जलभराव से आवागमन और परेशानी भरा हो जाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्रतिवर्ष श्रमदान के जरिए मार्ग पर मिटटी डालकर दुरूस्त कराया जाता है, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों ने मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग की है।
.jpg)