प्रतापगढः पचीस हजार का ईनामिया धराया, गया जेल
July 24, 2026
प्रतापगढ़। दुष्कर्म व पास्को एक्ट के मुकदमे मे वांछित चल रहे ईनामिया बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिले में सांगीपुर थाने के उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्रवार को सुबह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर शाहबरी तिराहा के पास से दुष्कर्म व पास्को एक्ट के मुकदमे मे वांछित पचीस हजार के ईनामिया बदमाश पचखरा निवासी मकदूम कोरी पुत्र स्व0 दुर्बली कोरी को धर दबोचा। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया।
.jpg)