29 जुलाई से शुरू होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान, संगठन की सक्रियता और सामाजिक समरसता पर दिया गया जोर
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्समरसता संकल्प अभियानश् के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु रविदास के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य रहे, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती ने किया।
मंच पर बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानन्द महाराज, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रजनीश पांडेय, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता तथा ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वामी प्रवक्तानन्द महाराज ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समानता, मानवता और समरसता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाया जा रहा श्समरसता संकल्प अभियानश् समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बाबूराम पासवान ने अपने संबोधन में संत-महापुरुषों के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
विवेक वर्मा ने कहा कि 29 जुलाई से पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम प्रारंभ हो रहे हैं। इन अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जो महापुरुषों और संतों के विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है।
मुख्य अतिथि गोकुल प्रसाद मौर्य ने संगठनात्मक अनुशासन पर विशेष बल देते हुए कहा कि पार्टी में केवल सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा सकते, वे स्वयं अपने दायित्व से अलग हो सकते हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष नमन प्रताप राजपूत, विकास श्रीवास्तव, रेखा परिहार, अतिंदर पाल सिंह, मनोज गुप्ता, आयुष मिश्रा, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, नागेन्द्र सिंह गंगवार, विकास वाल्मीकि, रेनू राज, पंकज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल, पकड़िया नौगवां नगर पंचायत प्रतिनिधि संतोख सिंह संधू, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शांति स्वरूप सोनकर, अभिषेक पटेल गोल्डी, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डालचंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष हर्ष प्रधान, भरत राम राजपूत, प्यारेलाल कश्यप, महेंद्र राजपूत, प्रमोद कश्यप, सुमित गंगवार, संजीव मौर्य, ब्रजेश शुक्ला, शिवम माथुर, तोता राम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
