Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: उपेंद्र शंखधार प्रकरण में बीसलपुर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा! अखिलेश यादव के निर्देश पर नेताओं ने की मुलाकात, प्रेस वार्ता में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग



बीसलपुर/पीलीभीत। नगर पालिका कर्मचारी उपेंद्र शंखधार की आत्महत्या के मामले को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बीसलपुर पहुंचा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आए प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि पार्टी इस प्रकरण को गंभीरता से उठाएगी। इसके बाद नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह श्जग्गाश्, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, अमित यादव श्रिंकूश्, जयेश प्रसाद, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां श्फूल बाबूश्, बीसलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, दिव्या गंगवार, शैलेश शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन पर आवश्यक दबाव बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |