Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः कलम ने जो कमाल किया, तिरंगे का मान बढ़ा दिया! भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय लेखन


प्रतियोगिता में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आयरा अल्वी का चयन, डायमंड जुबली स्मारिका में प्रकाशित होगी रचना

पीलीभीत। प्रतिभा जब अनुशासन, सेवा-भाव और सृजनशीलता से जुड़ जाती है तो उसकी गूंज राष्ट्रीय मंच तक पहुंचती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण जनपद पीलीभीत के लिए तब आया, जब ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की सक्रिय गाइड आयरा अल्वी ने राष्ट्रीय स्तर की ष्डायमंड जुबली राइटिंग चैलेंजदृ2026ष् प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी अंग्रेजी रचना ष्प् ॅंे ॅवतद इल जीम न्दपवितउष् का चयन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली विशेष स्मारिका में प्रकाशन के लिए किया गया है। देशभर से हजारों प्रतिभागियों के बीच आयरा की रचना का चयन होना न केवल उनकी साहित्यिक क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह जनपद पीलीभीत और उत्तर प्रदेश के लिए भी सम्मान का विषय बन गया है। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। 

अपनी चयनित रचना में आयरा अल्वी ने स्काउट-गाइड की वर्दी को केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और चरित्र निर्माण का प्रतीक बताया है। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया कि स्काउट-गाइड आंदोलन से जुड़ने के बाद उनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों का विकास हुआ। उनकी लेखनी ने यह संदेश दिया कि वर्दी केवल पहनने की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम है। आयरा की इस उपलब्धि के पीछे उनके मार्गदर्शक जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) एवं समाजशास्त्र प्रवक्ता श्री सचिन सक्सेना का विशेष योगदान रहा। उनके सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा और प्रशिक्षण ने छात्रा की रचनात्मक प्रतिभा को नई दिशा दी, जिसके परिणामस्वरूप उसे राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक देवेन्द्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि आयरा ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि आयरा ने अपने उत्कृष्ट लेखन और सेवा-भाव से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का उदाहरण बताते हुए कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करती हैं। आयरा अल्वी की यह राष्ट्रीय उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी। यह उपलब्धि ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |