Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ आगमन को लेकर तैयारियां तेज, एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण


लखनऊ। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज सुबह एयरपोर्ट स्वागत पॉइंट से लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी, स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत मार्ग, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, कार्यकर्ता सहभागिता, स्वागत द्वारों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक निर्धारित स्वागत स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप में दिखाई दे तथा किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी न रहे।

वही प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यक्रम प्रभारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |