Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल! डॉ. पवन कुमार अरुण को मिला महानिदेशक परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के वर्तमान महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण को अब महानिदेशक, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन के इस निर्णय के बाद चिकित्सा और स्वास्थ्य जगत में हर्ष की लहर है।

अतिरिक्त चार्ज ग्रहण करने पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों ने इसे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

विशेषज्ञों और विभागीय सहयोगियों का मानना है कि शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय डॉ. पवन कुमार अरुण की उत्कृष्ट कार्यशैली, अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता, दूरदर्शिता और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पहले से ही निरंतर नए आयाम छू रही है, और अब परिवार कल्याण विभाग को भी उनके लंबे अनुभव और मार्गदर्शन का सीधा लाभ मिलेगा।

डॉ. पवन कुमार अरुण को इस नवीन और अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर डीपीआरए (क्च्त्।), उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व लखनऊ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार (पूर्व सदस्य, फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश एवं मुख्य फार्मासिस्ट, बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ) ने हृदय की गहराइयों से बधाई दी है। राजीव कुमार ने कहारू ष्आदरणीय डॉ. पवन कुमार अरुण जी का व्यक्तित्व बेहद कर्मठ और प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कई ऐतिहासिक सुधार देखे हैं। अब परिवार कल्याण विभाग को भी उनके मार्गदर्शन में एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। पूरा चिकित्सा जगत उनके इस नवीन दायित्व से अत्यंत गौरवान्वित और आशान्वित है।ष्

बधाई देने वालों ने महानिदेशक के उज्ज्वल कार्यकाल, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस नए प्रभार के बाद प्रदेश में मातृ-शिशु कल्याण और परिवार नियोजन से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी आएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |