Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अतीक गैंग से जुड़े लोगों पर फर्जी वसीयत बना करोडो की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने का आरोप! न्यायलय के आदेश पर केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले व्यक्ति ने अतीक गैंग से जुड़े लोगों पर फर्जी वसीयत के जरिये उसकी करोडो की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने का आरोप लगा कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर निवासी साबिर अली पुत्र स्व भल्लू के अनुसार उसकी जमीन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कनौसी मे पहले स्वर्गीय अकबर अली खान और बाद में उनकी पत्नी फजल फातिमा के नाम थी, उसे हड़पने के उद्देश्य से विपक्षी परवेज अहमद पुत्र नुरुल हसन सिद्दीकी, निवासी ग्राम शावरीपुर, पोस्ट कोखराज सिरोही, उपहार, भरवारी. कौशाम्बी व  हसनैन अली पुत्र स्व अहमद अली महमूद मजित दरियाबाट, प्रयागराज स्थायी निवासी ने आपराधिक साजिश रची। वादी का दावा है कि फजल फातिमा ने वर्ष 2020 में उनके पक्ष में विधिवत वसीयत की थी।

आरोप है कि विपक्षियों ने अकबर अली खान के कथित फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर वर्ष 1989 और 1990 की तारीखों वाली वसीयतें तैयार कराईं, जबकि इन दस्तावेजों को पहली बार वर्ष 2024 में सामने लाया गया। वादी ने दावा किया है कि रजिस्टर और स्याहा रजिस्टर की जांच से कथित कूटरचना का खुलासा हो सकता है।आरोप  है कि एक विपक्षी का नाम अतीक अहमद गैंग से जुड़े लोगों के साथ सामने आया था। हालांकि इस संबंध में न्यायालय के समक्ष आरोप लगाए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वही पीडित का कहना है कि उन्होंने पहले कृष्णानगर थाने मे मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने न्यायालय मे शरण ले निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।  न्यायालय में केस विचाराधीन है और इस मामले में अभी कोई न्यायिक निर्णय पारित नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधडी सहित अन्य गंभीर धाराओ मे केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |