Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी एसीपी के साथ पुलिसकर्मियों ने की गश्त,व्यापारियों नागरिकों में बढ़ा सूरक्षा व्यवस्था का अहसास


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिंगवां थाना क्षेत्र कस्बा में बीकेटी एसीपी विकास पांडेय व थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या पुलिस कर्मियों के साथ सड़क पर उतरकर गश्त की। इस दौरान कुंम्हरावां चैराहे कस्बा के साथ-साथ बाहरी इलाकों में भी पुलिस की सक्रियता देखी गई,जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। वहीं बीकेटी एसीपी ने बैंक के पास व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। जहां महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। कुंम्हरावां में पुलिसकर्मियों ने दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच की और इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद भी किया। एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी। एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना था और जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जाता है और इससे सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। देर रात तक चले इस अभियान से यह स्पष्ट है कि पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कस्बा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |