वही कलेक्ट्रेट पर पहुचे किसानो ने डीएम को पत्र देकर बताया कि दुगने दामो पर खान की किजारहि है ब्रिक्री।
सोनभद्र। बभनी विकासखंड क्षेत्र में किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर खाद बेचने तथा कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व प्रधान एवं प्रधान संघ के जिला सचिव रह चुके सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार गुप्ता ने प्रशासन को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बभनी ब्लॉक के कई अधिकृत खाद-बीज विक्रेता किसानों को निर्धारित दरों से कहीं अधिक कीमत पर डीएपी एवं यूरिया खाद बेच रहे हैं। बताया गया कि डीएपी (18:46) खाद, जिसकी निर्धारित कीमत लगभग 1350 रुपये प्रति बोरी है, उसे 2100 से 2200 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं 266 रुपये मूल्य की यूरिया खाद 500 से 600 रुपये तक में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है।
संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि आदिवासी बाहुल्य एवं पिछड़े क्षेत्र बभनी के अधिकांश किसान कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन खाद की कालाबाजारी और मनमानी कीमतों के कारण उन्हें आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत में अनामिका खाद बीज भंडार आसनडीह, गुप्ता खाद बीज भंडार परसाटोला चैनपुर, श्रीराम इंटरप्राइजेज चैनपुर समेत अन्य दुकानों का उल्लेख करते हुए जांच की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दुकानों पर खाद का स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद अगले ही दिन खाद गायब हो जाती है, जिससे कालाबाजारी की आशंका बढ़ जाती है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से दोषी दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
क्षेत्र के किसानों ने भी खाद की उपलब्धता एवं कीमतों की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व प्रधान के नेतृत्व में पहुचे ग्रामीण।
