लखनऊः जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में 3 दुकानों का कोटपा अधिनियम तहत जुर्माना काटा गया
July 27, 2026
लखनऊ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डॉ निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ,के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से डॉ मयंक चैधरी,जिला सलाहकार एवं विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था कार्यालय की तरफ से गठित इनफोर्समेंट स्क्वायड टीम से एस.आई.रविन्द्र सिंह,( टीम प्रभारी ) कांस्टेबल, नितेश कुमार के द्वारा आज थाना क्षेत्र गोमतीनगर केंद्रीय संस्कृत विष्व विद्यालय द्वारा जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र के क्रम में विद्यालय एवं उसके आस पास औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 03 दुकानों को कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं का उलंघन करते पाए जाने पर रूपये 1200ध्= का जुर्माना काटा गया जिसमे सेक्शन 04 एवं 06 बी के अंतर्गत रूपये 1200ध्=जुर्माना की कार्यवाही की गईं साथ में लोगों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया । साथ में विष्व विद्यालय से कार्यवाही का पत्र भी प्राप्त किया गया।
