Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः डालीगंज के ऐतिहासिक बंदी माता मंदिर में 44वां वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारम्भ , कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों से गूंजा टैगोर मार्ग


लखनऊ।राजधानी के प्रतिष्ठित एवं पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर (डालीगंज, टैगोर मार्ग) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 44वां वार्षिकोत्सव 27 जुलाई से 2 अगस्त तक अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।

उत्सव के पहले दिन 27 जुलाई को प्रातः 9रू00 बजे जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में माता रानी का क्षेत्र भ्रमण एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई । ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर अयोध्या मार्ग, डालीगंज पुल, टैगोर मार्ग, मनकामेश्वर मंदिर, लम्बेश्वर मंदिर, जोशी टोला चैराहा और महर्षि वाल्मीकि आशीर्वाद मंडपम से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई ।

इसके पश्चात दोपहर 1रू00 बजे श्री महंत पूजा पुरी जी के पावन सानिध्य में नैमिषारण्य से पधारे विद्वान आचार्यों द्वारा सप्तचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

वार्षिकोत्सव का विधिवत उद्घाटन उत्तर विधानसभा लखनऊ के विधायक डॉ. नीरज बोरा, स्थानीय पार्षद रणजीत सिंह एवं पूर्व पार्षद रेखा रोशनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

सायंकाल 5रू00 बजे वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथावाचिका रोली शास्त्री द्वारा व्यास पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शाम 7रू00 बजे प्रसिद्ध भजन गायक राकेश लक्खा अपनी सुरीली आवाज में भजन संध्या प्रस्तुत कर रहे है, जिसके बाद रात्रि 9रू00 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का मंचन किया गया।

मंदिर के महंत श्री मनोहर पुरी जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य और भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |