Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: आईजीआरएस में झूठी रिपोर्ट लगाकर कर रहे अधिकारी गुमराह


जगदीशपुर/अमेठी। ग्रामीण द्वारा खराब इंडिया मार्का हैंडपम्प को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराकर ठीक कराने की मांग किया था लेकिन जिम्मेदार अधिकारियो की मनमानी के चलते नल आज भी ज्यो का त्यों खराब हालत मे पडा हुआ है वहीं जिम्मेदार द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाकर पोर्टल तथा आमजनमानस को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच पडताल कर कार्यवाई की मांग कियज्ञं विकास खंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत इटटौर में हैंडपंप मरम्मत को लेकर दर्ज जनसुनवाई शिकायत के निस्तारण में लापरवाही और असत्य आख्या प्रस्तुत करने का मामला प्रकाश मे आया है गांव निवासी सिद्धार्थ तिवारी के अनुसार उन्होंने गांव में खराब पड़े हैंडपंप के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल14 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी आरोप है कि उक्त शिकायत पर संबंधित ग्राम सचिव द्वारा तथ्यों के विपरीत असत्य आख्या प्रस्तुत कर प्रकरण का निस्तारण दर्शा दिया गया जबकि हैंडपंप उस समय भी खराब अवस्था में था और आज भी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद दिनांक 13 जुलाई 2026 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत जगदीशपुर द्वारा दिए गए पत्र में स्वयं कहा गया कि ग्राम पंचायत में  सचिव के आख्यानुसार उक्त हैंडपंप की मरम्मत के लिए 2 दिन का समय दिया गया है इससे स्पष्ट होता है कि पूर्व में प्रस्तुत आख्या वास्तविकता से परे थी उन्होने जिलाधिकारी से  निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किया तथा ग्राम सचिव द्वारा दी गई प्रथम आख्या और बाद की रिपोर्ट का मिलान कर सत्यता की जांच करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |