सिंहपुर: अमरनाथ यात्रा! दतेहरेश्वर धाम से डेढ़ सौ यात्रियों का जत्था रवाना
July 14, 2026
सिंहपुर/अमेठी। जम्मू कश्मीर की पवित्र यात्रा अमरनाथ यात्रा के लिए सेमरौता के रामपुर पवारा स्थित दतेहरेश्वर धाम से डेढ़ सौ यात्रियों का एक जत्था निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से जम्मू कश्मीर की पवित्र गुफा बाबा अमरनाथ बर्फानी के लिए रवाना हुआ प्राचीनतम शिव मंदिर दतेहरेश्वर महादेव पर आज सुबह से अमरनाथ जाने वाले यात्री बोल बम के नारों के साथ सभी भक्तों सहित नाच गा रहे थे यह नजारा था बाबा अमरनाथ यात्रियों की विदाई का जिसमें हिंदू हृदय सम्राट1008 स्वामी मौनी महाराज बाबूगंज सगरा की उपस्थिति से सभी भक्त काफी उत्साहित दिखे और उनका आशीर्वाद लिया क्षेत्र से जाने वाली बीसवी अमरनाथ यात्रा डेढ़ सौ यात्री जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए विदाई समारोह का नजारा जिसमे भक्तों के प्रसाद की व्यवस्था अहोरवा भवानी चैराहे पर इन्हौना चैराहे पर और जगदीशपुर के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर तरह-तरह के व्यंजन परोसे गए विदाई समारोह में क्षेत्रीय लोगों का डाटा लगा रहा जहां कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश त्रिपाठी जिला पंचायत प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह बंटी समाजसेवी सोनू यज्ञ सैनी सुरेश सिंह एडवोकेट दिनेश गुप्ता जिला पंचायत प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल प्रधान मिंटू सिंह रामकुमार तिवारी गोपी बाजपेई प्रदीप जायसवाल अरुण सोनी अमित तिवारी शिवसागर मिश्रा रमेश अग्निहोत्री संजय अवस्थी विनीत मिश्रा अशोक सोनी राम प्रकाश प्रजापति विनीत सोनी सहित अन्य भक्तों ने जाने वाले यात्रियों को भव्य स्वागत के साथ विदाई दी।
