Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: 01 अगस्त से लागू होगी नई मूल्यांकन सूची; जिलाधिकारी ने आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से एक सप्ताह में सुझाव एवं आपत्तियां मांगीं।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) के संबंध में उपजिलाधिकारियों एवं उपनिबंधकों द्वारा संशोधन, परिवर्तन एवं विलोपन संबंधी प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची खसरा संख्या आधारित अद्यतन आंकड़ों, भूमि की वास्तविक उपयोगिता तथा प्रचलित बाजार परिस्थितियों के आधार पर तैयार की गई है, जिससे संपत्तियों का मूल्यांकन अधिक यथार्थ एवं पारदर्शी बनाया जा सके। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से एक सप्ताह के भीतर सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, जिसके उपरांत अंतिम मूल्यांकन सूची 1 अगस्त, 2026 से प्रभावी कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |