मिर्जापुर: संघ भवन रामबाग में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा की बैठक
July 06, 2026
मिर्जापुर। संघ भवन रामबाग में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा की बैठक मोहनलाल यादव अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेता कर्मचारी उपस्थित हुए। बबलू खान कर्मचारी नेता ने कहा की पंचायत राज अधिकारी के डीपीआरओ कार्यालय में भ्रष्टाचार बड़े पैन में पर किया जा रहा है विभाग में 2000 सफाई कर्मचारी कार्यरत है,आए दिन कर्मचारियों के साथ भेदभाव उत्पीड़न करके धन उगाई की जाती है। सफाई कर्मचारियों को सुबह के 7ः00 बजे सुबह से 7ः00 बजे तक शाम तक कार्य कराया जाता है जो नियम के विरूद्ध है पंचायती राज अधिकारी अपने क्रिया कलापो में सुधार करके नियम के अनुसार कार्य कराए अन्यथा अगली बैठक करके उपरोक्त की जानकारी जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी व शासन को अवगत कराया जाएगा, मामले को लेकर जनपद के कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी नेता राजकुमार यादव ने कहा कि जनपद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से अवैध रूप से बंगले पर कार्य लिया जाता है जिससे सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है। आज की बैठक में मोहनलाल यादव, बबलू खान, राजकुमार यादव, श्याम लाल यादव, जगदीश खरवार, राममोहन,जटाशंकर यादव, बेचू लाल, गोपाल, अवधेश आदि उपस्थित रहे।
