मिर्जापुर: हौसला बुलंद चोरों ने लाखों के आभूषण को किया चोरी
July 06, 2026
ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत हौसला बुलंद चोरों ने आभूषण की दुकान से लाखों के आभूषण का चोरी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार अग्रहरी निवासी हलिया का आभूषण का दुकान ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर स्थित ऊंटी गांव के पास गड़बड़ा पुल पर आभूषण की दुकान है बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर आभूषण रखे अलमारी को दुकान से दूर नैडी अदवा मार्ग के किनारे अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण को उठा ले गए और सड़क के किनारे झाड़ी में फेंक दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने पर दिया सूचना पाकर क्षेत्रीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पीड़ित के अनुसार अलमारी में लगभग तीन से चार लाख रुपए के आभूषण रखे हुए थे और उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया।
.jpg)