- पारिवारिक कलह ने लिया हिंसक रूप बुजुर्ग मां ने बेटे, बहू और पोते परमारपीट का लगाया आरोप
बरखेडा । थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे, बहू और पोते पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना बरखेड़ा में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, कुंता देवी, पत्नी स्वर्गीय बाबूराम, अपने छोटे पुत्र प्रेमपाल के साथ रहती हैं। उनके बड़े पुत्र डोरी लाल को यह संदेह है कि वह उसके पुत्र सोनू की पत्नी जूली को समझाती-बुझाती रहती हैं। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि बड़ा पुत्र डोरी लाल, बहू सुनीता देवी और पोता सोनू आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर मारपीट के लिए दौड़ पड़ते हैं। उनका यह भी कहना है कि बाहर नौकरी करने वाला एक अन्य पोता भी फोन के माध्यम से आरोपितों को उकसाता रहता है। तहरीर में बताया गया है कि तीनों आरोपितों ने उन्हें गालियां दीं। जब उन्होंने विरोध किया तो लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने थाना बरखेड़ा पहुंचकर तहरीर दी और आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
.jpg)