थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने पुलिस टीम के साथ बाजार में किया फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
शुकुलबाजार/अमेठी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार की शाम थाना प्रभारी विवेक वर्मा के नेतृत्व में शुकुल बाजार कस्बे में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मुख्य बाजार, प्रमुख चैराहों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखी तथा व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में सुरक्षा का माहौल बना रहा और लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की। थाना प्रभारी ने नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील किया है।
