Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सप्ताह में दो ही दिन खुलता है एएनएम सेंटर


संग्रामपुर/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र के कोलवा एएनएम सेंटर सप्ताह में दो ही दिन खुलता है आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार और शनिवार को ही केंद्र टीकाकरण को लेकर खुला रहता है शेष दिन ताला बंद रहता है। केंद्र पर ताला बंद होने के कारण व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित न होने के कारण साफ सफाई के अभाव में भारी गंदगी दिखाई दे रही है उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां और बरामदे में पड़े गंदगी स्वच्छता का अपमान करते दिखाई दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वहां पर तैनात एएनएम मीरा पांडे का प्रमोशन हो गया है वह प्रशिक्षण में गई है टीकाकरण के दिन अन्य केंद्र से लाकर स्वास्थ्य टीम द्वारा कैंप लगाकर इस केंद्र पर टीकाकरण किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |