संग्रामपुर: 45 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
July 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में हा एचआरपी कैंप के तहत 45 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण महिला डॉक्टर रुखसार द्वारा किया गया सभी महिलाओं का बीपी, शुगर, एच बी ब्लड प्रेशर की जांच की गई। सभी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को मौसमी फल दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि एच आर पी डे के तहत 45 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पांच गर्भवती महिलाएं एचआरपी चिन्हित हुई जिन्हें मुफ्त दवा का मुफ्त परामर्श दिया गया इनमें 12 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया गया उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होने पर प्रसव के समय मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा नहीं रहता।
