लखनऊः इटौंजा पुलिस ने दहेज हत्या मामले में किया गिरफ्तार, भेजा जेल
July 20, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बीकेटी एसीपी के नेतृत्व में इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह व पुलिस टीम ने हिमांशी से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए मारपीट करना हत्या कर लाश को गायब कर देने में ससुर श्रीराम गौड, जेठ संदीप गौड, ननद राखी, प्रिति का बेटा शिवा उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम,0उ0नि0 ऋषिदेव तिवारी, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार भारती, उ0नि0 रमेश सिंह यादव, 0उ0नि0 सारिका गुप्ता,का0 रजत सिंह,का0 दीपक तोमर, मा०हे0का0 कुसुमलता, मा०का० दीपा शामिल रहीं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
