लखनऊः बीकेटी पुलिस ने दहेज हत्या मामले में वांछित व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
July 20, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब (बीकेटी) पुलिस ने दहेज हत्या मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। धीरज गौतम निवासी चिनहट लखनऊ की तहरीर पर बहन की हत्या कर उसके पति सहित ससुराल पक्ष द्वारा बहन का शव को फांसी पर लटका दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अरुन पुत्र जंग बहादुर उम्र 19 वर्ष ग्राम नगवामऊ कला बीकेटी लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने नगवामऊ कला अंडरपास रिंग रोड के पास से अभियुक्त अरुन को गिरफ्तार कर लिया, न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
