Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: महिला आरक्षी पर अभद्रता का आरोप! भाजपा नेता ने एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग


तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली में एक महिला आरक्षी पर दलित भाजपा महिला कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप लगा है। इस मामले में भाजपा तिलोई मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक डॉ. सरवणन टी से मुलाकात कर शिकायत की और सख्त कार्रवाई की मांग की।यह घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। भाजपा तिलोई मंडल की मंत्री श्यामा देवी, जो कमई विराज की निवासी हैं, अपने एक निजी मामले को लेकर मोहनगंज कोतवाली गई थीं। आरोप है कि कोतवाली परिसर में तैनात महिला आरक्षी सीमा भदौरिया ने उनसे बातचीत के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।सूत्रों के अनुसार, महिला आरक्षी ने भाजपा महिला कार्यकर्ता की कमरे में पिटाई भी की।इस घटना से आम जनमानस में व्यापक आक्रोश फैल गया है,और भाजपा नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं के सम्मान से जुड़ा विषय बताया है।मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई,तो भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रामकृष्ण भारती, मंडल महामंत्री अवधेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासी, मंडल मंत्री सूर्यभान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |