Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जिले के इटौंजा मे हाईवे किनारे पलटा ई-आटो, एक की मौत,कई घायल


लखनऊ।लखनऊ सीतापुर रोड के इटौंजा के चांदपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक ई-आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक के साथ ही उस पर बैठी पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान 50 वर्षीय जगन्नाथ की मौत हो गई। अन्य सवारियों की हालत नाजुक है। लोगों का आरोप है कि आटो चालक नशे में था। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। बख्शी का तालाब की ओर से शुक्रवार को सीतापुर स्थित अटरिया के खानीपुर निवासी विकास ई-आटो लेकर इटौंजा की तरफ आ रहा था। चांदपुर गांव के पास ई-आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आटो पर बैठी नौरंगपुर निवासी 35 वर्षीय प्रीति, उनकी बड़ी बेटी राबी और छोटी बेटी रिष्टि, सीतापुर के अटरिया स्थित गनेशपुर निवासी 55 वर्षीय हरिनाम और अटरिया के ही कुम्हारन पुरवा निवासी 50 वर्षीय जगन्नाथ गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर इटौंजा पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर जगन्नाथ को राम सागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल रेफर किया गया। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य लोगों की हालत नाजुक है। हादसे के बाद सड़क पर लोग एकत्रित हो गए। आने-जाने वाले लोग घटनास्थल के पास रुकने लगे। इससे सड़क पर जाम लगने लगा। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |