लखनऊः सैरपुर थाना क्षेत्र में फावड़े कुल्हाड़ी से किया हमला, दो घायल, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
July 25, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थान क्षेत्र अंतर्गत दुगवारी गांव में शुक्रवार की रात शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर दबंगों ने जमकर मारा पीटा। रात में चार लोगों ने मदन, सतीश, राजेश, बन्नू ने मिलकर उमेश व सुनील पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर गए। पीड़ितों के भाई लवकुश ने घटना को देखते हुए सैरपुर थाना पर पुलिस से लिखित शिकायत की। वहीं सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।
