Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित आरुष धवल का एलायंस क्लब इंटरनेशनल ने किया सम्मान, कहादृ प्रतापगढ़ का बढ़ाया मान


  • पट्टी के होनहार आरुष धवल का सम्मान, एलायंस क्लब इंटरनेशनल ने बढ़ाया हौसला
  • प्रतिभा को मिला सम्मानरू एलायंस क्लब इंटरनेशनल ने आरुष धवल को किया सम्मानित
  • आईआईएम समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित आरुष धवल का हुआ भव्य सम्मान
  • देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित आरुष धवल का सम्मान, बोले रोशनलाल उमरवैश्य-ऐसे युवा हैं देश का भविष्य

प्रतापगढ़। प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में चयनित होकर प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन करने वाले पट्टी के होनहार छात्र आरुष धवल को एलायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। क्लब के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान-चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।सम्मान समारोह के दौरान रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि आरुष धवल ने अपनी असाधारण प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे प्रतापगढ़ जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी युवा आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित करेंगे और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। इस अवसर पर आरुष धवल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, मामा, गुरुजनों तथा सभी अभिभावकों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का विश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा। गौरतलब है कि आरुष धवल का चयन आईआईएम रोहतक, आईआईएम संबलपुर, नालसार विधि विश्वविद्यालय के एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम, क्राइस्ट विश्वविद्यालय बेंगलुरु (सेंट्रल कैंपस), नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (मुंबई कैंपस) तथा टीएपीएमआई, मणिपाल में हो चुका है। वहीं आईआईएम कोझिकोड और आईआईएम सिरमौर के प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए दिए गए साक्षात्कारों के परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं। इसके अतिरिक्त उनका चयन यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स (यूनाइटेड किंगडम) के अंतरराष्ट्रीय द्वैध उपाधि कार्यक्रम में भी हुआ है, जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक स्तर पर प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करने की क्षमता का प्रमाण है। उनके दादाजी राधेश्याम पांडे भी क्षेत्र के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों में गिने जाते हैं। इस अवसर पर अभिषेक तिवारी एडवोकेट, डॉ. आशीष त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पांडे श्नेताजीश्, विवेक उपाध्याय, भूपेश त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षकों, समाजसेवियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आरुष धवल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह का माहौल उत्साह और गौरव से भर गया तथा सभी ने विश्वास जताया कि आरुष आने वाले समय में प्रतापगढ़ और देश का नाम विश्व पटल पर और ऊंचा करेंगे। इस अवसर पर आशीष, अभिषेक, अर्चना पांडे, अर्चना तिवारी, रंजना तिवारी, प्रिया, शीला, साधना, मीनाक्षी, रोहित, उषा पांडे, रेखा, राजीव सिंह, राजेश पांडे, सुरेश चंद्र पांडे श्नेताजीश्, गुड्डी, पप्पू सिंह, राणा सिंह, ज्ञान सिंह एवं विपिन श्रीवास्तव , विवेक सहित परिवार के सदस्य, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आरुष धवल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |