लखनऊः मड़ियांव पुलिस व खनन इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने एक डंपर व एक जेसीबी को पकड़ कर किया सीज
July 25, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के मड़ियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत घैला गांव के पास शुक्रवार की रात में सरकारी नाले की खुदाई की जा रही थी, जहां पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर डंपर से प्राइवेट में बेची जा रही थी। वहीं मिट्टी प्राइवेट में बिकने की सूचना पर रात्रि लगभग दो बजे मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा व खनन इंस्पेक्टर पटेल की टीम ने मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी व डंपर को पकड़ कर मड़ियांव थाने पर लाकर सीज कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन चल रहा था जहां पर रात्रि में खनन अधिकारी व पुलिस ने एक डंपर व एक जेसीबी को पड़कर कार्यवाही की है। वहीं मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन अगर कहीं भी दिखाई दिया तो सख्त कार्यवाहीं की जायेगी।
.jpg)