लखनऊः महिगवां थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल, वायरल ऑडियो में अभद्र भाषा में बातचीत
July 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना में तैनात हेड कांस्टेबल का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं आरोप है कि हेड कांस्टेबल अनिग पाल अवैध रूप से लकड़ी कटवाने का काम कराते हैं। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर सिपाही सुनील यादव द्वारा इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर हेड कांस्टेबल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का दावा किया जा रहा है। यदि वायरल ऑडियो की पुष्टि होती है, तो यह मामला विभागीय अनुशासन और आचरण से जुड़ा गंभीर विषय माना जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग के एक कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, तो आम नागरिकों के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा, यह भी जांच का विषय है।
.jpg)