Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अल्टो कार ने मोटरसाइकिल में मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, पांच माह का बेटा समेत भतीजी भतीजा घायल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पति अमन व उसका पांच माह का बेटा,15 वर्षीय भतीजी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी आरुही (22) अपने पांच माह के बेटे आर्यन, 15 वर्षीय भतीजी कोमल तथा भतीजे अमन निवासी बदलवापुर के साथ बाइक नंबर यूपी 34 बी.वाई 6980 से लखनऊ लौट रही थीं। बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे बीकेटी थाना क्षेत्र के एयरफोर्स रोड तिराहे के पास तेज रफ्तार अल्टो कार नंबर यूपी 32 आर एच 2428 ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी, कि चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आरुही को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच माह के मासूम आर्यन समेत कोमल और अमन का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा बीकेटी निवासी कार चालक लक्ष्य मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |