Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: खेत पर कब्जे के विरोध में परिवार पर हमला करने का आरोप, नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर

बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव डड़िया भगत में खेत पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित ने गांव के नौ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गांव डड़िया भगत निवासी हसीना लाल पुत्र खेमन लाल ने थाना बरखेड़ा में दी गई तहरीर में बताया कि गांव से पूर्व दिशा में लगभग तीन किलोमीटर दूर उसकी करीब दो बीघा कृषि भूमि है। आरोप है कि गांव के ही सुंदरलाल पुत्र उजागर लाल ने कई वर्षों से उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर रखा है। इस संबंध में वह कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उल्टा विरोध करने पर उसे गालियां देकर भगा दिया जाता है। तहरीर के अनुसार, 20 जुलाई 2026 की शाम करीब आठ बजे जब वह अपने खेत पर पहुंचा और सुंदरलाल से कब्जा हटाने की बात कही, तो सुंदरलाल अपने पुत्र सुरेश, सोहनलाल, बाबूराम, जुगाड़ी, सोनू पुत्र बाबूराम, शिवा, दयाराम पुत्र सुरेश तथा महतिया पुत्र जुगाड़ी के साथ आ गया। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपियों ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद उसके घर में घुसकर उसे, उसकी पत्नी रामश्री तथा पुत्र राजपाल के साथ मारपीट की, जिससे तीनों को चोटें आईं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय सभी आरोपी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |