Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: परचून की दुकान को लेकर विवाद, विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर घर से निकालने का लगाया आरोप


कमाई पर कब्जा करने, एटीएम कार्ड और चांदी का सिक्का छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा कला क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर उत्पीड़न, घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी कृष्णा देवी पुत्री श्री खेमकरन ने थाना बरखेड़ा कला में दी गई तहरीर में बताया कि लगभग 14 वर्ष पूर्व उसका विवाह थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी नन्हेलाल पुत्र छेदालाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद उसके दो पुत्र हुए, जिनमें अंकुर (13 वर्ष) और महेंद्र (12 वर्ष) शामिल हैं। पीड़िता का आरोप है कि बीते वर्षों में उसके ससुराल पक्ष द्वारा कई बार उसका उत्पीड़न किया गया। पुलिस में शिकायत करने पर पहले समझौता करा दिया गया था। उसने अपने ससुराल में धान की फसल बेचकर और बचत से धन एकत्र कर एक परचून की दुकान शुरू कराई थी, जिसे वह स्वयं संचालित कर रही थी। तहरीर के अनुसार, करीब दो माह पूर्व उसकी सास प्रेमवती और ससुर छेदालाल ने उससे कहा कि अब परचून की दुकान वही दोनों चलाएंगे और दुकान की पूरी आमदनी भी वही रखेंगे। जब उसने इसका विरोध करते हुए कहा कि दुकान उसकी मेहनत की कमाई से शुरू हुई है, तो ससुराल पक्ष नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज की और पति से कहा कि वह मजदूरी के लिए बाहर जाता है, इसलिए उसकी कमाई पत्नी को नहीं देनी चाहिए। इतना ही नहीं, उस पर यह आरोप भी लगाया गया कि यदि उसे घर में रखा गया तो वह परिवार के लोगों को जहर देकर मार सकती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसका 50 ग्राम चांदी का एक सिक्का तथा एटीएम कार्ड भी छीन लिया। इसके बाद करीब दो माह पूर्व पति, सास और ससुर ने उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया और दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। मजबूर होकर वह अपने मायके चली गई। पीड़िता ने थाना बरखेड़ा कला पुलिस को तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पति, सास और ससुर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |