Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः हर बूंद का संकल्प, भविष्य का संबल पुलिस ने जल संरक्षण का लिया प्रण, कैच द रेन अभियान के तहत एसपी ने दिलाई शपथ


पीलीभीत। जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में पीलीभीत पुलिस ने सोमवार को महत्वपूर्ण पहल की। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस कार्यालय परिसर में श्जल शक्ति अभियान रू कैच द रेनश् के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से दैनिक जीवन में पानी की बचत करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा समाज में भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।जल बचाने का संदेश, समाज को जागरूक करने का आह्वान शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझेंगे, अनावश्यक जल व्यय को रोकेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश देना रहा।इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी कार्यालयध्क्राइम सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |