Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अजय सिंह ने जीता स्वर्ण पदक! जिलाधिकारी ने सम्मानित किया, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी दी बधाई


बीसलपुर। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पीलीभीत जनपद के दियोरिया निवासी एवं ग्राम प्रधान अजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल ट्रैप शूटिंग के मास्टर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। इसके अलावा ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक भी अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। पीलीभीत राइफल क्लब की ओर से प्रतिभाग करते हुए अजय सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह तथा यूपी स्टेट राइफल क्लब के महासचिव जी.एस. सिंह ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।अजय सिंह की इस उपलब्धि पर गुरुवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी सफलता जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अजय सिंह को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |