Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा की माताजी हसमुखी मिश्रा का 92 वर्ष की आयु में निधन! क्षेत्र में शोक की लहर, बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


बीसलपुर। दियोरिया कला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान पंडित रामबहादुर मिश्रा की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा की माताजी हसमुखी मिश्रा का गुरुवार प्रातः तीन बजे बरेली के दर्पिन अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार 26 जून को उन्हें तेज बुखार की शिकायत हुई थी। 27 जून को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें बेहोशी की अवस्था में बरेली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 30 जून को दर्पिन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा ने बताया कि उनकी माता का अंतिम संस्कार पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |