सुल्तानपुर। सरकार कहती है ष्जीरो टॉलरेंसष्, लेकिन विकास खंड दोस्तपुर के ग्राम नारामधईपुर में प्रशासन का रवैया ष्फुल टॉलरेंसष् वाला नजर आ रहा है! स्वर्गीय चंद्रभान शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा के घर के ठीक पीछे स्थित ऊसर खाते की जमीन पिछले दो साल से विकास की नहीं, बल्कि प्रशासनिक निकम्मेपन की गवाह बनी हुई है। दो साल से न तो यहाँ एक फावड़ा चला, न सफाई हुई और न ही सुंदरीकरण का कोई काम हुआ।कागजी घोड़े दौड़ रहे, जमीन पर सांप-बिच्छू रेंग रहे!
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर काटे जा चुके हैं। हर बार शिकायत दर्ज होती है, साहब लोग गंभीर चेहरा बनाकर रिपोर्ट लिखते हैं, और फिर... फाइल पर धूल जमने के लिए छोड़ दी जाती है।
यह आश्वासन सुनते-सुनते ग्रामीणों के कान पक चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की नींद नहीं टूटी।
जल संरक्षण के बड़े-बड़े दावों के बीच, इस जमीन के मिसमैनेजमेंट के कारण बरसात का पानी इकट्ठा ही नहीं हो पाता। नतीजा? तपती गर्मी और उमस में बेजुबान पशु-पक्षी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
सांप-बिच्छुओं का श्घरश्रू सफाई के अभाव में यहाँ गंदगी, मलबे और कीचड़ का साम्राज्य है। यह जगह अब जहरीले सांपों और बिच्छुओं का ब्रीडिंग ग्राउंड बन चुकी है।
घरों में दहशत ये जहरीले जीव अब ग्रामीणों के घरों में घुस रहे हैं। लोग रात-रात भर जागकर अपने बच्चों और मवेशियों की रखवाली करने को मजबूर हैं।नारामधईपुर की जनता अब सीधे सूबे के मुखिया और जिले के आला अफसरों से पूछ रही हैक्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
एक तरफ सरकार तालाबों के जीर्णोद्धार और अमृत सरोवर जैसी योजनाओं पर करोड़ों पानी की तरह बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ दोस्तपुर का यह ऊसर खाता सिस्टम की पोल खोल रहा है। ग्राम नारामधईपुर के निवासी अब सिर्फ खोखले आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर सख्त और तुरंत कार्रवाई चाहते हैं।
अब देखना यह है कि इस खबर के बाद भी जिला प्रशासन फाइलों में ही उलझा रहता है या धरातल पर उतरकर ग्रामीणों को इस जहरीले जाल से मुक्ति दिलाता है।
