Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चांदपुर: आधारशिला स्कूल में प्री प्राइमरी विंग में बस्ता सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


चांदपुर। आधारशिला श्द स्कूलश् में प्री प्राइमरी विंग में बस्ता सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वंशिका त्यागी, दीपांशी अग्रवाल, स्तुति अग्रवाल और शिवानी अग्रवाल रहीं। इन सभी निर्णायकों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। बच्चों के बस्ते बहुत ही सुंदर रूप से सजाए गए थे और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी विंग की अध्यापिकाएं हंसाली चैहान, रूबी, पूजा चैधरी और चारु अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक  विवेक कर्णवाल एवं  एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या  अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी और स्कूल- कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |