Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चांदपुरः गौहानी में युवक मंगल दल ने चलाया वृक्षारोपण अभियान


गौहानी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के लिए नालंदा इंटरनेशनल स्कूल, मनोरथपुर, ग्राम सभा गौहानी परिसर में युवक मंगल दल द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

अभियान का नेतृत्व युवक मंगल दल, ग्राम सभा गौहानी के अध्यक्ष रवि यादव ने किया। इस अवसर पर सौरभ यादव, अजय यादव एवं सत्यम यादव ने सक्रिय रूप से पौधारोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।

अध्यक्ष रवि यादव ने कहा, “एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर जीवन का आधार है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |