Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बिजली तार की चपेट में सूखा पेड़, निकलने लगा धुआं


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन - विशेषरगंज मार्ग भैरोपुर बाग से होता हुए 11000 हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से पेंड़ की डाल से धुआं निकलता देख लोग परेशान हो गये कुछ राहगीरों ने बताया कि यह स्थिति बेहद खतरनाक है यदि हाई वोल्टेज लाइन से धुआं निकल रहा है तो किसी भी समय भीषण आग लग सकती है। उन लोगों ने बताया कि आसपास के लोगों और जानवरों को उस पेड़ से खतरा है बिजली का तार लगभग 20 से 30 फीट दूरी तक करेंट उतर सकता है। बरसात का समय है जमीन गीली है इस लिए पेड़ व आसपास करंट फैला सकता है।यदि ऐसा चलता रहा तो निश्चित ही आग लग जाएगी। यह रास्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है इस रास्ते में छोटी बड़ी लगभग हजारों गाड़ियों का आवागमन है यह विशेषरगंज से धंधा पुर चैराहे होते हुए जिला मुख्यालय गौरीगंज जाने के सुरक्षित व सुगम रास्ता है।ग्रामसभा सोनारी कनू ने पशु पालक - भेड़ पालक और बकरी पालक अपने भैंस गाय बकरी भेड़ी को इधर लाकर घास चरवाते है यदि समय से मरम्मत नहीं हुई तो किसी के लिए खतरा हो सकता है यह क्षेत्र बड़गांव फीडर जिरहा के तहत आता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |