संग्रामपुरः झाड़ियों के बीच छिपता सामुदायिक शौचालय
July 21, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर के ग्राम सभा सरैया बड़गांव मे बना सामुदायिक शौचालय झाड़ियां में कैद होता जा रहा है। आलम यह है कि ग्रामीण खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं जिले के सामुदायिक शौचालय की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है लाखों खर्च होने के बावजूद भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है हालत यह है कि गांव के लोग आज भी खुले में हाथ में पानी की बोतल व लोटा लेकर शौच जाने रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लौटा बोतल बंद करो शौचालय का उपयोग करो का नारा विफल दिखाई दे रहा है। सामुदायिक शौचालय के स्थिति बहुत ही खराब हो गई है सड़क के किनारे पर होने के बावजूद भी साफ सफाई के अभाव में सामुदायिक शौचालय सरैया बड़गांव वीरान होता चला जा रहा है। सामुदायिक शौचालय की स्थिति देखकर ब्लॉक से लेकर जिले तक के सभी अधिकारियों का निरीक्षण करने का पोल खुल रहा है फिलहाल लाखों की लागत से बना शौचालय ग्रामीणों के हित में नहीं लग रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि शौचालय में मजदूरों का मानदेय भी निकाला जाता है।
