संग्रामपुर: लैब टेक्नीशियन के भरोसे चल रहा अस्पताल
July 21, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशेषरगंज में आज मंगलवार को एक लैब टेक्नीशियन हरिनाथ द्वारा ओपीडी देखी जा रही थी लगभग 30 ओपीडी लैब टेक्नीशियन के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य चिकित्सको की लपरवाही से किसी दीन बड़ा खतरा हो सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि आज डॉ बृषकेश सिंह को ओपीडी के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी यदि ओपीडी में नहीं मिले हैं इसकी जांच होगी लपरवाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जिले से लेकर ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन इतना प्रयास होने के बाबजूद चिकित्सकों द्वारा लपरवाही की जा रही है
