सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुरदृबेलवाई मार्ग पर देहली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे लगभग 30दृ32 वर्षीय अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर तत्काल 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बल्दीराय ले जाया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश प्रजापति ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आसपास के थाना क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।
