Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: जिलाधिकारी ने प्रखंड हलिया का किया निरीक्षण


ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। जनपद के जिलाधिकारी ने प्रखंड हलिया क्षेत्र का विकास कार्य एवं विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया वहां पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित पाए गए तथा बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर रहने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की गई स्वास्थ्य केंद्र पर कई अनियमितता पाई गई। दवा वितरण कक्ष दवा वितरण का इंडेक्स ना बनाने एवं दवा वितरण का कोई हिसाब किताब न रखने पर फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। ज्ञात हो स्वास्थ्य केंद्र स्वयं बीमार है बारिश के मौसम में वहां जल भराव हो जाता है और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है चारों तरफ गंदगी बिखरी हुई है उसके बाद हलिया भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भटवारी का निरीक्षण किया बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का शिक्षकों को निर्देश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |