संग्रामपुर: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन
July 05, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को संग्रामपुर क्षेत्र के चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मेले में मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिली । मेले में मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम,खांसी और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गई। चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ अनीता गौड़ 57 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।इनमें में अधिकांश मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित थे। डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों का सावधानीपूर्वक जांच कर उन्हें आवाश्यक दवाएं और स्वास्थ्य सम्बंधी परामर्श दिया गया।मेले में आई सुगर से पीड़ित महिला मरीज ने स्वास्थ्य मेले की सराहना की और कहा कि स्वास्थ्य मेले की दवा से बीमारी दूर हो रही है। चण्डेरिया स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट अरूण मिश्रा, लैब टेक्नीशियन काजल नायक, स्टाफ नर्स शीलू सिंह, सीएचओ आंगनबाड़ी आशा कार्यकत्री व आशीष यादव सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
