संग्रामपुर: पुजारी के हाथों हुई वृक्षारोपण की शुरुआत
July 05, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। धार्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत ईश्वर की पूजा और आशीर्वाद से की जाती है। पुजारी के हाथों से पौध रोपण कराकर वृक्षारोपण की शुरुआत करने से पर्यावरण संरक्षण के इस नेक कार्य को समाज के साथ-साथ अध्यात्म से जोड़ने में मदद मिलती है।जिले में चल रहा वन महोत्सव व वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर आज विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में कालिकन धाम के पीठाधीश्वर पुजारी श्री महाराज के हाथों पीपल का पवित्र पौध रोपण कराकर संग्रामपुर में वन महोत्सव मनाया गया व वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत की गई।इस अवसर पर अमेठी तहसील क्षेत्र के वन विभाग से रणवीर सिंह,शुभम , सुरेन्द्र कुमार, जगनरायन सिंह,आलोक सिंह बृजेश मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, राजेन्द्र यादव,आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।
