Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: 92 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो की दवा! पल्स पोलियो अभियान के तहत नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा


संग्रामपुर/अमेठी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत अमेठी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया क्षेत्र में पहले चरण में लगभग 11 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई यह आंकड़ा इस क्षेत्र के निर्धारित लक्ष्य का लगभग 92 प्रतिशत है। संग्रामपुर क्षेत्र में कल 12027 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था अभियान के पहले चरण बूथ स्तर पर लगभग 11064 नौनिहालों (0से 05 वर्ष) को दो बूंद जिंदगी की दी जा चुकी है। शुरुआती चरण को सफल बनाने के लिए अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र , मेला  व ईंट -भट्ठों  झुग्गी-झोपड़ी सहित 39 बूथ स्थापित किए गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीम घर-घर जा रही है पोलियो की  दवा पिला रही है । सोमवार तक लक्ष्य  शत प्रतिशत पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 23 स्वास्थ्य  टीम में घर- घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही है। कार्यक्रम में घर -घर जाने वाली स्वास्थ्य टीम ,मोबाइल टीम , ट्रांजिट टीम फील्ड सुपरवाइजर आदि का सफल अनावरण लक्ष्यों के नजदीक तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें पिलाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें पिलाई गईं। अभियान का शुभारंभ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया था। इसके बाद आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में दवा की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने बताया कि बार-बार पोलियो की दवा पिलाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित होता है। अभियान के दौरान अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने बच्चों को बूथों पर लाकर पोलियो की दवा पिलाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो रोधी दवा पहुंचाना है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा आमजन के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |