Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

स्कूल वैन का इंतजार कर रही मासूम पर अचानक टूट पड़ा कुत्तों का झुंड


महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब मासूम बच्चे अपने घरों के सामने भी सुरक्षित नहीं हैं। गोंदिया के प्रभाग क्रमांक 4 बाईपास (रिंग रोड) स्थित मजार के पीछे एक बेहद रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। 15 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे, एक 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने रोजाना की तरह स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक आवारा कुत्तों के एक खूंखार झुंड ने उस पर धावा बोल दिया। यह पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर अब शहर में दहशत का माहौल है।

अचानक हुए इस जानलेवा हमले में मासूम बालिका सड़क पर गिर गई और कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। बच्ची की दर्दनाक चीखें और रोने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसियों के होश उड़ गए। तभी पड़ोस की एक महिला फरिश्ता बनकर दौड़ी-दौड़ी वहां पहुंची उसने कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया, जिससे बच्ची की जान बाल-बाल बच गई।

इस खूनी हमले में बच्ची घायल हो गई है। उसके शरीर पर कुत्तों के पंजों के खरोच और दांतों के हल्के निशान उभरे हैं। वारदात के बाद सहमा हुआ सुरेंद्र हरिनखेड़े परिवार तुरंत अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल भागा, जहां उसे रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, शारीरिक चोटों से ज्यादा बच्ची गहरे मानसिक सदमे (डर) में है, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |