Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंब्रा में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की हत्या कर सिर और दोनों हाथ काटे


ठाणे के मुंब्रा इलाके में दोस्ती का रिश्ता खूनी दुश्मनी में बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग कर दिए गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ठाणे अपराध शाखा (यूनिट-4) ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर और दोनों हाथ धारदार हथियार से काट दिया और उसे कहीं और फेंक दिया। आरोपियों ने घटना का पूरा वीडियो भी मोबाइल में कैद किया।

पुलिस के अनुसार, खर्डी गांव के पास एक सुनसान इलाके में एक युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला था। शव का सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग होने के कारण उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। जांच के दौरान पुलिस ने फैज सुल्तान मलिक और अल्बान सुल्तान मलिक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने ही दोस्त अमन मुस्कीन शेख की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि 13 मार्च की रात मुंब्रा के खर्डी गांव इलाके में हुए विवाद के बाद आरोपी अमन को ऑटो रिक्शा से सुनसान स्थान पर ले गए। वहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग कर शव को जंगल में फेंक दिया। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूरे हत्याकांड का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रखा था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फैज सुल्तान मलिक के खिलाफ पहले से हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मृतक अमन शेख के खिलाफ भी दोपहिया वाहन चोरी का मामला दर्ज था। फिलहाल पुलिस मृतक का सिर और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश में जुटी हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं इस सनसनीखेज घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |