Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः रात में सड़क पर उतरे किसान नेता, भड़रिया मोड़ पर कराया गड्ढों का भराव! जलभराव और टूटी सड़क से बढ़ रहे हादसों पर जताई चिंता, स्थायी समाधान के लिए नाला खुदवाने की मांग


बीसलपुर। बीसलपुर-बरेली मार्ग स्थित भड़रिया मोड़ पर जलभराव और सड़क पर बने गहरे गड्ढों से हो रही परेशानी को देखते हुए किसान नेता एवं क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने बुधवार रात स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क की मरम्मत कराई। ग्राम प्रधान मंडरा सुमन अजय सिंह गंगवार एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा भट्टे से ईंट रोड़ा और राबिश मंगवाकर गड्ढों का भराव कराया गया।किसान नेता ने बताया कि वर्षा के पानी की निकासी नहीं होने के कारण भड़रिया मोड़ पर बार-बार सड़क टूट जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष जल निकासी के लिए खुदवाया गया नाला इस बार कथित रूप से पाट दिया गया, जिससे फिर से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।देव स्वरूप पटेल ने आरोप लगाया कि नाला पाटना गैरकानूनी और जनहित के खिलाफ कार्य है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, बरेली से वार्ता कर नाले की दोबारा खुदाई और सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रियों की आवाजाही बढ़ने वाली है। ऐसे में यदि जलभराव और गड्ढों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और कोई दुर्घटना हुई तो संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |